बिहार (Bihar ) के मुजफ्फपुर( Muzaffarpur ) में प्रेम-प्रसंग में मर्डर के बाद गुस्साए लोगों ने प्रेमिका के घर के सामने ही प्रेमी की चिता जला दी। अंतिम संस्कार के दौरान भारी बवाल हुआ। पोस्टमार्टम के बाद लड़के का शव घर पहुंचने के बाद लोग सोनबरसा में लड़की के घर के सामने पहुंच गए। भीड़ ने लड़की के घर के सामने जमकर नारेबाजी कर सड़क जाम कर दी। कुछ लोग आरोपियों के घर के ऊपर भी चढ़ गए।
हंगामे के चलते लड़की के परिवार वालों ने खुद को घर में बंद कर लिया। मामला बढ़ने के बाद मुजफ्फपुर( Muzaffarpur ) के कांटी थाना क्षेत्र के साथ 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू किया, लेकिन तब तक लोग युवक की चिता जला चुके थे।
मृतक की पहचान 22 साल के सौरभ कुमार के तौर पर हुई है। वह शुक्रवार देर रात मुजफ्फपुर( Muzaffarpur ) सोनबरसा गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान लड़की के परिवार ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसे लोहे की रॉड से जमकर पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया और पीड़ित के परिवार को सूचना देकर फरार हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और लड़की के घर पर जवान तैनात कर दिए। पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव है और लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
युवक सौरभ के पिता ने बताया कि आरोपितों ने एक साल पूर्व भी पुत्र के साथ मारपीट की थी। बेरहमी से पिटाई करते हुए सौरभ के नाखून उखाड़ लिये थे। युवती के परिजन सौरभ पर पुत्री को तंग करने का आरोप लगाते रहे हैं। सौरभ से मारपीट के मामले को दोनों पक्ष ने आपस में सुलह समझौता कर सुलझा लिया था। इसके बाद सौरभ उड़ीसा चला गया। वहीं एक निजी कंपनी में काम करने लगा। सौरभ के पिता मनीष कुमार ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसी महीने आठ जुलाई को सौरभ की बहन की शादी हुई थी। सौरभ की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वह मनीष कुमार का इकलौता पुत्र था। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व भी आरोपितों ने पुत्र की हत्या की धमकी दी थी। आरोपितों का आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?