हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के किन्नौर( Kinnaur ) जिले में भूस्खलन ( landslide ) की चपेट में आने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।
जानकारी के मुताबिक किन्नौर( Kinnaur ) में यह हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगल छितकुल रोड पर बटसेरी के पास इसी वक्त भूस्खलन ( landslide ) के चलते चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। तभी वहां गुजर रहा टैंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया। इसमें कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की जान चली गई।। मरने वालों में 4 राजस्थान के, दो छत्तीसगढ़ के, 1-1 महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब के रहने वाले थे। ये सभी किन्नौर घूमने आए थे। सड़क पर चल रहे एक राहगीर के साथ कुछ और लोगों को चोटें आई हैं।
मरने वालों में राजस्थान ( Rajasthan ) के सीकर(Sikar ) के अनुराग बियाणी, उसकी मां माया देवयानी और बहन रिचा भी शामिल हैं। 31 साल के अनुराग मुंबई में कंपनी सेक्रेटरी थे। अनुराग का परिवार एक महीने पहले राजस्थान घूमने आया था। सभी ने दो दिन पहले दिल्ली जाने का प्लान बनाया था। दिल्ली से उन्होंने ग्रुप टूर में बुकिंग की और वहां से हिमाचल गए थे।
इनके अलावा जयपुर ( Jaipur ) की डॉक्टर दीपा की भी हादसे में मौत हुई है। दीपा ने रविवार दोपहर एक बजे अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वे भारत के लास्ट पॉइंट पर हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा गया है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है।
किन्नौर( Kinnaur ) घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जाहिर किया, उन्होंने ट्वीट कर कहा -‘किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है।इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। मैंने फोन के माध्यम से किन्नौर जिला प्रशासन से हादसे की जानकारी ली व उन्हें दिशानिर्देश दिए।प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है।
इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/MqesANNlV0
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 25, 2021
शांति!’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?