उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने रविवार देर रात 18 आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers ) के तबादले (Transfer ) किए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार ले लिया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।गोरखपुर समेत तीन जिलों के डीएम बदल दिये है।
प्रदेश सरकार ने गोरखपुर (Gorakhpur ) अलीगढ़ (Aligarh ) व मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी तथा सहारनपुर के मंडलायुक्त को बदल दिया है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम को सहारनपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। 10 आईएएस अधिकारियों (IAS Officers ) की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
आईएएस अधिकारियों (IAS Officers ) सहारनपुर के मंडलायुक्त एबी राजामौली को खाद्य आयुक्त बनाया गया है। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को सचिव औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी गई है। गोरखपुर के जिलाधिकरी के. विजयेंद्र पांडियन को अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद को गोरखपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का व अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है।विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों के रिक्त पद भर दिए गए हैं।
लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वाराणसी के सीडीओ मधुसूदन नागराज हुगली को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नगर आयुक्त वाराणसी गौरांग राठी अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। देवरिया के सीडीओ रहे शिवशंरप्पा जीएन. को नगर आयुक्त कानपुर नगर निगम के पद पर तैनात किया गया है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के प्रेम रंजन सिंह अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार चौहान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष तैनात किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?