
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मेरठ ( Meerut) में सूदखोर से परेशान होकर एक युवक ने मंगलवार एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या (suicide ) कर ली। युवक के जहर खाने की जानकारी लगते ही एसएसपी ऑफिस में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मेरठ ( Meerut) से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी देवेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी से दस साल पहले एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने 10 साल में ब्याज लगाकर 10 लाख रुपए कर दिए। रुपये न लौटाने पर उसका मकान गिरवी रख लिया, बताया कि वह पड़ोसी को दो लाख रुपए दे भी चुका था।
इसके बावजूद पड़ोसी उसके मकान के कागज देने को तैयार नहीं है, जिससे परेशान होकर देवेंद्र ने मंगलवार को मेरठ ( Meerut) एसएसपी ऑफिस पर पहुंच कर सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।बताया गया कि यह युवक दोपहर करीब 01:15 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे अधिकारियों से बात करनी है। इस पर कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में मौजूद एसपी क्राइम को इस मामले की जानकारी दी गई।
बताया गया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पहले एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उसकी समस्या सुनी थी। मेरठ ( Meerut) एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम द्वारा युवक से वार्ता के उपरांत उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।युवक की मौत की जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत