हरियाणा (Haryana ) के झज्जर( Jhajjar ) जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव तलाव में एक व्यक्ति दीपक ने अपनी पत्नी व दोनों बच्चों समेत जहर पीकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। इसकी वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। दंपती व एक बच्चे की रोहतक पीजीआई में कुछ देर बाद ही हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरे बच्चे ने भी पीजीआईएमएस में दम तोड़ दिया है।
झज्जर( Jhajjar ) जिले के तलाव निवासी दीपक काफी समय से आर्थिक तंगी के चलते परेशान था। सोमवार को उसने अपनी पत्नी निशा, बेटे अनुज व बेटी बेबी को जहर दे दिया। उसके बाद खुद भी जहर निगल लिया। चारों को तुरंत रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया था। यहां दीपक, उसकी पत्नी निशा व एक बच्चे ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं देर शाम जानकारी मिली की दूसरे बच्चे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
दीपक ने इस कांड की योजना पहले ही बना ली थी, क्योंकि वह अपने गांव से झज्जर शहर के लिए चला था। रास्ते में ही दीपक ने कोल्ड ड्रिंक्स में सभी को जहर दे दिया ओर फिर खुद भी जहर निगल लिया। चारों को सड़क के साथ अचेत अवस्था में देख राहगिरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उसके बाद उन्हें पहले झज्जर अस्पताल ओर फिर रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया। वहां दीपक, निशा व बेबी ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अनुज की भी मौत हो गई। झज्जर( Jhajjar ) जिले की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?