राजस्थान ( Rajasthan ) के बाड़मेर (Barmer ) जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के नेडी नाड़ी गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या (suicide ) कर ली । दंपती ने अपने 7 व 4 साल के बेटे को लेकर कुंड में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर बाड़मेर (Barmer ) जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। घटना के दौरान युवक के माता-पिता किसी रिश्तेदार के यहां सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। घर से आधा किलोमीटर दूर गांव का हौद था, जहां से लोग पानी भरते थे। यह परिवार ढाणी में रहता था। इसलिए वहां कोई और नहीं था।
बाड़मेर (Barmer ) जिले की पुलिस ने बताया कि रूपाराम (30) पुत्र हंसराज की शादी 10 साल पहले गायत्री (28) से हुई थी। उसके दो बेटे थे। राधेश्याम 7 और बजरंग 4 साल का था। गांव वालों ने बताया कि रूपाराम और गायत्री के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। रूपाराम इकलौता बेटा था, जो हलवाई का काम करता था। शुक्रवार की रात को भी दोनों की बीच झगड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े के कारण ही दंपती ने गुस्से में बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला और धोरीमन्ना मॉर्च्यूरी में रखवाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?