केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को अपने लखनऊ दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को देखने पहुंचे और उनका हालचाल लिया। बता दें कि कल्याण सिंह लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर पर स्थिर है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे।
इस दौरान एसजीपीजीआई निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है, उनको जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। पिछले तीन दिन से किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई है। निदेशक ने बताया कि संस्थान के 12 वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। गृह मंत्री ने निदेशक को हर संभव चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों से भी परामर्श लें।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस दौरान कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के परिवारजनों से भी बातचीत की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। करीब 15 से 20 मिनट तक रुकने के बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हो गए।दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह यूपी के दौरे पर हैं। जहां रविवार को उन्होंने लखनऊ में फोरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास ।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh) तबीयत खराब होने के बाद पहले राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती थे, लेकिन स्थिति ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्हें एसजीपीजीआइ में शिफ्ट कराया गया। हालांकि, शुरुआत में उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखा गया। लेकिन, जल्द ही इसमें बदलाव हुआ और उन्हें गंभीर स्थिति में जीवन रक्षक संयंत्र पर रखना पड़ना। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कल्याण सिंह की तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?