मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) गुना( Guna ) की सिटी कोतवाली में मध्यप्रदेश पुलिस( MP Police ) के रिटायर्ड एएसआई( ASI ) ने थाने में ही फांसी लगा ली। कोतवाली परिसर में लगे मोबाइल टावर पर बुधवार को शव फंदे पर लटका मिला है। खास है, 30 जुलाई को वह हेड कॉन्स्टेबल पद से प्रमोट होकर एएसआई बने थे। वहीं, 31 जुलाई को ही रिटायर हो गए। घटना के बाद एएसआई( ASI ) के परिवार वालों ने कोतवाली में हंगामा किया। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है।
मध्यप्रदेश पुलिस( MP Police ) के रिटायर्ड एएसआई( ASI ) रमेशचंद शर्मा निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी मंगलवार से घर से लापता थे। उनकी बाइक कोतवाली में ही पार्क थी। परिवार वालों ने भी उन्हें ढूंढा, लेकिन नहीं मिले। बुधवार को पता चला कि उन्होंने कोतवाली में फांसी लगा ली। परिवार वालों ने बताया कि वह शाम को घर पर कोतवाली जाने का बोलकर आए थे। पहले वह कैंट थाने गए, उसके बाद कोतवाली आ गए।
एडिशनल एसपी टीएस बघेल का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस( MP Police ) से सेवानिवृत्ति के बाद रमेशचंद शर्मा की विदाई पार्टी भी हुई थी। सूचना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों से भी पूछताछ नहीं हो पाई है। कुछ दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच की जाएगी, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
परिवार वालों का आरोप है, पुलिस को उनके पास से डायरी मिली है, लेकिन वह घरवालों को नहीं दिखा रही। वहीं उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। परिवार वालों का कहना है कि सुसाइड नोट में उन्होंने दो लोगों के नाम लिखे हैं, जो उन्हें प्रताड़ित करते थे। उधर, सूचना पर एसपी आकाश अमलकर मौके पर पहुंच गए। एफ़एसएल अधिकारी ने मौका मुआयना किया। उनके सामने ही शव नीचे उतारा गया।
वहीँ पुलिस की तरफ से सुसाइड नोट पर लिखे दो लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन कयास ये भी लगाए जा रहे है कि कहीं पुलिस का ही कोई कर्मी या परिचित तो नहीं है जिस वजह से अभी तक आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाई नहीं हो रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?