प्रयागराज (Prayagraj ) से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi ) ने बसपा के पूर्व विधायक और उनका मकान जलाने के आरोपी जितेंद्र सिंह बब्लू को भाजपा में शामिल करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह ने तथ्य छिपाकर पार्टी की सदस्यता ली है। उनकी सदस्यता निरस्त कराने के लिए वे पार्टी नेतृत्व से बात करेंगी।
बहरहाल, उत्तर प्रदेश भाजपा में दलबदलुओं की भर्ती में आज जितेंद्र सिंह के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर (आजमगढ़), बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर मनोज शर्मा (गाजियाबाद), पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश सिंह (रायबरेली), सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर श्याम शंकर तिवारी और आगरा की डा. बीना लवानिया ने भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गयी।पार्टी कार्यकर्ताओं में बाहरी लोगों को लाने के इस अभियान को लेकर नाराजगी है।
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi )ने बयान जारी कर कहा कि जितेंद्र सिंह बब्लू के भाजपा में शामिल होने की खबर से वे स्तब्ध हैं। उन्होंने 2009 में लखनऊ स्थित आवास जलाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। घटना के वीडियो फुटेज में वे साफ दिखाई दिए थे और जांच में भी आरोपी पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह ने तथ्य छिपाकर पार्टी की सदस्यता ली है। उनकी सदस्यता निरस्त कराने के लिए वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात करेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमें बताया गया है कि जितेंद्र सिंह पर लगे आरोप समाप्त हो गए हैं। इसी आधार पर उन्हें सदस्यता दिलाई गई है।
गौरतलब है कि 17 जुलाई 2009 को प्रदेश कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi )के सरोजनी नायडू मार्ग हुसैनगंज स्थित आवास में आग लगाई गई थी। इसमें बसपा के तत्कालीन विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इंतिजार आब्दी सहित कई लोगों के नाम केस दर्ज कराया गया था। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ गया है। गत वर्ष भी बब्लू को पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उच्च स्तर पर विरोध के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत