बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता फरहान अख्तर( Farhan Akhtar ) ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बदले भारतीय महिला हॉकी टीम( hockey team ) को बधाई दे दी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने जर्मनी को 5-4 से हराया है। इसके बाद देशवासियों सहित पूरे बॉलीवुड सितारों ने भी टीम की जमकर सराहना की। इसी क्रम में फरहान अख्तर( Farhan Akhtar ) ने ‘गो गर्ल्स’ लिखते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया। हालांकि बाद उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
उन्होंने अपने डिलीट किए हुए ट्वीट में लिखा था, ‘लड़कियों बधाई, मैं टीम इंडिया पर गर्व महसूस करता हूं कि उन्होंने अपना चौथा मैडल जीता है।अच्छी बात है।’ हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही फरहान ( Farhan Akhtar )ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अरे सर जी, इतने भी फेमिनिस्ट मत बनो कि लड़कों को लड़की ही बना दो और कलाकारों को बिना चीजों की पड़ताल किए जल्दी से बधाई देने की क्या जल्दबाजी होती है।’
भारतीय टीम की इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है। इस खास मौके पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।
शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “बहुत खूब। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस जीत की ढेर सारी बधाई। लचीलापन और कौशल अपने चरम पर है। क्या रोमांचक मैच था।” अक्षय कुमार ने लिखा, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढ़ेर सारी बधाई। 41 साल बाद ओलंपिक में पदक। क्या मैच था, गजब की वापसी।” इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।
These guys play athletes in their Biopics. pic.twitter.com/V6H0xkjD6m
— Gabbbar (@GabbbarSingh) August 5, 2021
Arre Sirji, itne bhi feminist mat bano ki ladko ko ladki hi bana do…?
On a serious note, why celebrities are in so much hurry to tweet even before verifying?@coolfunnytshirt pic.twitter.com/yHcEHNZQMe
— Dr. Ketan Gandhi (@DrKetan) August 5, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?