उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी( Kaushambi) जिले में स्थानीय कोतवाली के चक पिनहा गांव में एक परिवार परिवार की जान लेने के लिये सामूहिक तौर पर रोटी में जहर मिलाकर खिलाया गया। घटना में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। विवाहिता का पति व उसकी बहू गंभीर रूप से बीमार है। इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की जान बिना खाये सो जाने के कारण बच गयी है।
घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर कौशांबी( Kaushambi) पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं प्रयागराज के होलागढ़ क्षेत्र में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को एक परिवार के पांच लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई।
कौशांबी( Kaushambi) पुलिस के अनुसार चक पिनहा गांव निवासी कंघई लाल (32) मजदूरी करता है। घर में वह अपनी पत्नी सीमा देवी (30), बेटे डीएम (7), बेटी मोहिनी (5), बेटे मोहित दो, अपनी मां शिवकली (62) व छोटे भाई किशुन की पत्नी सरिता के साथ रहता है। मंगलवार रात कंघई की बेटी मोहिनी व बेटी मोहित बिना खाना खाए सो गए।
परिवार के अन्य सदस्य ने खाना खाया। रात करीब 11 बजे शिवकली की हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी-दस्त हो रहा था। कंघई ने पड़ोसियों को खबर दी तो गांव में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सक को बुलाया गया। इलाज शुरू होता इससे पहले शिवकली ने दम तोड़ दिया। कंघई, सीमा, डीएम व सरिता की भी हालत बिगड़ने लगी।
पड़ोसी सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी सराय अकिल लाए यहां से चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में सीमा व उसके बेटे डीएम की भी मौत हो गई। जबकि कंघई व उसके छोटे भाई की पत्नी सरिता की हालत नाजुक देख इमरजेंसी मेडिकल अफसर उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।घटना के पीछे की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। चर्चा रही कि देवरानी और जेठानी में नहीं बनती थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?