उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में भारतीय जनता पार्टी( BJP )नेता और उसके भतीजे को कार से कुचलकर मार डाला गया। भाजपा नेता अपने भतीजे के साथ गुरुवार शाम बाइक से घर लौट रहा था तभी उन पर कार चढ़ा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कुचलने के बाद धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस ने चचेरे भाइयों और चाचा सहित 7 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।बताते हैं कि दबंग आरोपी पहले भी एक शख्स की हत्या करके उसका शव कार में बांधकर खींच चुके हैं।
बदायूं (Badaun) में इस्लामनगर थानाक्षेत्र में गुरुवार को पूर्व फौजी और भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष आर्येंद्र सिंह उर्फ बबलू अपने भतीजे गौरव उर्फ भोले के साथ बाइक से इस्लामनगर से लौट रहे थे। कंधरपुर और लभारी गांव के बीच घात लगाए स्काॅर्पियो सवार लोगों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार दबंग दोनों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। जिससे दाेनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया दोनों की रास्ते में मौत हो गई।
मृतक के भतीजे आर्यमान सिंह का कहना है कि हादसे के समय वह चाचा के पीछे ही बाइक से चल रहा था। चाचा और उसके बेटों ने आयोंद्र सिंह और गौरव पर दो बार कार चढ़ाई। इसके बाद उनके हाथ-पैर भी काट दिए। जब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं बताया कि उसने चाचा के मरने से पहले बयान भी रिकाॅर्ड किया है।
बदायूं (Badaun) में पुलिस ने सुभाष, राजभान, आशीष, विनय, सुरेंद्र और नरेंद्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को एक सीसीटीवी की फुटेज भी मिली है जिसमें आरोपी कार में सवार होते हुए और जाते हुए दिख रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?