उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हरदोई ( Hardoi )जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक ने अपने भाई और भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की मानसिक मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने प्रकाश में आ रही है। बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
हरदोई ( Hardoi )जिले की कोतवाली शहर के राधा नगर इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने अपने भाई और भांजे की सोते समय गैस सिलेंडर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी।
चीख सुनकर मकान मालिक ऊपर भागे तो देखा कि अवधेश और आसू गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। अनमोल भी वहीं पर था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची और अनमोल को हिरासत में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मकान मालिक का कहना है कि अनमोल अपने भाई से रुपये मांगता था उसी को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि फिर क्या हुआ यह कोई नहीं जान पाया। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई और भांजे की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
दोनों मृतक हरदोई में किराया पर रहकर पंचर की दुकान चलाते थे। दो दिन पहले गांव से आए 15 वर्षीय भाई ने घटना को अंजाम दिया है। मृतकों की पहचान अवधेश (30) निवासी बरगांवा कोतवाली बिलग्राम (आरोपी का भाई), आशू (14) निवासी चुन्नीपुरवा कोतवाली शहर (आरोपी का भांजा) के रूप में हुई है।
आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि हत्या करने वाले को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में आरोपित अनमोल ने बताया कि उसके ऊपर कोई भूत आ गया था और इसी की वजह से मैं हत्या करने के लिए मजबूर हो गया। हालांकि, पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं है


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?