टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics ) में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा( Neeraj Chopra )ने इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो किया। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला है। 2008 में बीजिंग ओलंपिक में दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत सियासी पार्टियों के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं।
जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra )ने फाइनल में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 76.79 मीटर, जबकि चौथे और 5वें अटैम्प्ट में फाउल थ्रो किया। छठे अटैम्प्ट में नीरज ने 84.24 मीटर दूर भाला फेंका।
86.67 मीटर थ्रो के साथ चेक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे। नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था और अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे। भारत का यह अब तक का सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। भारत ने इसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 7 मेडल जीते। 2012 लंदन ओलिंपिक में 6 मेडल जीते थे।
ओलिंपिक गेम्स में 13 साल बाद भारत को किसी इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले 2008 में बीजिंग ओलिंपिक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था। बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया था।
यह ओलिंपिक गेम्स में भारत का अब तक का 10वां गोल्ड मेडल है। भारत ने इससे पहले हॉकी में 8 और शूटिंग में 1 गोल्ड मेडल जीता है। इस तरह भारत का यह सिर्फ दूसरा इंडिविजुअल गोल्ड मेडल भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra )को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में इतिहास रच दिया है। पूरे जुनून के साथ नीरज ने मैच खेला। ये उपलब्धि देश हमेशा याद रखेगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया “भारत के लिए एतिहासक गौरव के पल है। नीरज चोपड़ा की जीत पर पूरे देश को गर्व है
केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक के सबसे ज्यादा पदक जीते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra )को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया “सूबेदार नीरज चोपड़ा की गोल्डन जीत “हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि छोरे ने कमाल कर दिया।
भारत का यह सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। लंदन ओलिंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते थे। टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 7 मेडल जीत लिए हैं। नीरज के गोल्ड के अलावा मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज और लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और कुश्ती में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं बजरंग ने शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता।
HISTORY. MADE.
Neeraj Chopra of #IND takes #gold in the #Athletics men’s javelin final on his Olympic debut!
He is the first Indian to win an athletics medal and only the second to win an individual medal!@WorldAthletics | #StrongerTogether | #Tokyo2020 | @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/zBtzHNqPBE
— Olympics (@Olympics) August 7, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?