गुजरात ( Gujarat) के अमरेली( Amreli ) में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बेकाबू ट्रक ने झोपड़ी में सो रहे दस लोगों को कुचल दिया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। यह हादसा अमरेली स्थित सावरकुंडला के बाढडा गांव में हुआ। मारे गए लोगों में मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। जैसे ही सुबह में यह हादसा हुआ तो आसापस चीख पुकार मच गई। तुरंत इसकी सूचना निकटवर्ती पुलिस स्टेशन को दी गई।पुलिस ने बेकाबू ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर शराब पीकर ट्रक चला रहा था, जिसकी वजह से भीषण हादसा हुआ है।
मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अमरेली( Amreli ) के सावरकुंडला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा आज तड़के करीब 3 बजे हुआ। खबरों के मुताबिक ड्राइवर ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया जिस वजह से इतना भयानक हादसा हुआ। मौके पर 108 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ( Vijay Rupani ) ने अमरेली ( Amreli ) हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अमरेली ( Amreli ) जिले के सावरकुंडला के बाढडा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के सभी निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। राज्य सरकार दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी। कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?