राजस्थान ( Rajasthan ) के उदयपुर (Udaipur ) जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चोरों ने मादड़ी इलाके में एक सिगरेट गोदाम को निशाना बनाया। चोरों ने गोदाम के शटर को तोड़कर ऑफिस में अलमारी काटकर 22 लाख की नकदी चोरी की। यहीं नहीं चोरों ने गोदाम में रखे 20 कार्टून सिगरेट और अन्य माल भी चोरी किया। चोरी हुए माल की कीमत करीब 30 लाख रूपए बताई गई है। जिसमें सिगरेट थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस दौरान बदमाशों ने कैमरों की केबल भी काट दी। रिकार्डिंग से मिले वीडियों में 3 बदमाश सरिये और कटर जैसे औजारों के साथ नजर आए।
उदयपुर (Udaipur ) जिले के कांकरोली निवासी जावेद अख्तर के पास कई कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप हैं। इंडस्ट्रियल एरिया मादड़ी में पेट्रोल पंप के पास जावेद का गोदाम हैं। गोदाम के फर्स्ट फ्लोर पर आफिस और घर दोनों है। पिछले कई दिनों से व्यापारी जावेद कांकरोली से ही रोजाना अपडाउन कर रहा था। गोदाम सुना था। जावेद इस गोदाम से टैंपो की मदद से शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानों पर हॉलसेल में सिगरेट सप्लाई करता था।
4 बदमाशों ने सीढ़ियों से होकर ऊपर चढकर आफिस का ताला तोड़ा। इसके बाद आरी की मदद से अलमारी काटकर उसमें रखी 22 लाख की नकदी चोरी की। इसके बाद चोर गोदाम में घुसे और चालाकी दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरे की केबल काटी। इस दौरान चोर गोदाम में रखे 20 कार्टून भी अपने साथ ले गए। कार्टून में अलग-अलग कंपनी के सिगरेट पैकेट्स भरे थे। सुबह गोदाम पर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता लगा।सूचना पर उदयपुर (Udaipur ) के प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने व्यापारी से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी ली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?