उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में में शनिवार की सुबह एक किसान की हत्या कर दी गई। कुत्ता( Dog) के काटने पर हुए विवाद के बाद पड़ोसी युवक ने उसे तीन गोलियां मारीं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हत्या की सनसनीखेज वारदात फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना सिरसागंज(Sirsaganj ) क्षेत्र के गांव तिलियानी में हुई है। यहां किसान रामकुमेश (55) पुत्र जयलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी पड़ोसी युवक दीपा पर है। बताया गया है कि गुरुवार रात रामकुमेश के भतीजे कृष्णा को आरोपी दीपा के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के ग्राम तिलियानी में किसान रामकुमेश के भतीजे कृष्णा को दीपा के कुत्ते ने काट लिया था। इसको लेकर शुक्रवार की रात में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों को लोगों ने शांत करा दिया। तीन गोलियां राम कुमेश के लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार सिंह, एसपी देहात अखिलेश नारायण, थाना सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?