उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) में 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day )पर कलेक्ट्रेट भवन ककोर में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने तिरंगे का अपमान कर दिया। उन्होंने बिना देखे ही उल्टा झंडा फहरा (ध्वजारोहण) कर दिया।
हैरानी की बात ये कि वहां मौजूद सैकड़ों लोगों में से किसी एक ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाया गया और उल्टे झंडे को गर्व से सलामी दी गई। फिर शहीद परिवारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाने लगा। इस बीच किसी की भी नजरें झंडे पर नहीं पड़ी।
इस समारोह के जारी वीडियो में एक कर्मचारी छत पर खड़े होकर पुष्प वर्षा भी करता दिख रहा है। इसकी तस्वीर के साथ ही वीडियो भी औरैया (Auraiya) जिला सूचना कार्यालय ने जारी कर दिया। लापरवाही सामने आने के बाद इसको डिलीट किया गया।
राष्ट्रध्वज में ऊपर की पट्टी केसरिया, मध्य सफेद और नीचे की पट्टी हरे रंग की और मध्य की सफेद पट्टी में अशोक चक्र, लेकिन यहां हरे रंग की पट्टी ऊपर रही। उल्टा झंडा फहराने के बाद उसे सलामी देने के लिए मातहतों ने हाथ भी उठा लिए। शायद हर रंग का महत्व नहीं पता था। ककोर मुख्यालय पर फहराए गए उल्टे तिरंगे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जब कार्यक्रम समाप्त होने को आया तो वहां मौजूद एक शख्स की राष्ट्रीय ध्वज पर नजर गई। जब उसने इस बारे में बताया तो वहां मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। जिसके बाद दोबारा से आनन-फानन तिरंगे को ठीक कर के फिर से ध्वजारोहण किया गया।
देश के साथ ही प्रदेश में 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी जोश और उमंग में कुछ जिम्मेदारी अधिकारी बड़ी लापरवाही भी कर रहे हैं। बरेली में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जहां स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस लिखकर पत्र जारी कर दिया वहीं औरैया (Auraiya) के डीएम ने बड़ी लापरवाही कर दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?