जयपुर ( Jaipur ) से सवाई माधोपुर( Sawai Madhopur ) के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन( Electric Train ) का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। पहली ट्रेन दोपहर में पुणे से आई। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर सवाई माधोपुर से ट्रेन जयपुर पहुंची। इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन शुरू होने के साथ ही जयपुर से मुंबई के लिए यह दूसरा रूट है, जो इलेक्ट्रिक हुआ है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रैक पर पहली इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन( Electric Train ) के रूप में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट चली। सामान्य डीजल इंजन की ट्रेन इस रूट पर 80 से 100 किलोमीटर की गति से चलती थी। इलेक्ट्रिक इंजन चलने से यात्रियों के लिए समय की तो बचत होगी ही रेलवे को इसका फायदा होगा। इस रूट पर हर रोज पैसेंजर और गुड्स ट्रेनों की संख्या 20 या उससे ज्यादा रहती है। फिलहाल एक ही ट्रेन इलेक्ट्रिक चलेगी। बाकी डीजल इंजन से चलते रहेंगे। आने वाले दिनों में जरूर सभी ट्रेनों को इसी तर्ज पर चलाया जाएगा।
जुलाई के अंतिम सप्ताह में वेस्टर्न सर्किल के कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) आर.के. शर्मा ने जयपुर स्टेशन के यार्ड में विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। वहां मिलीं छोटी-मोटी तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन ( Electric Train ) चलाने की मंजूरी दी। जयपुर में अभी अजमेर और दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन ( Electric Train ) का संचालन हो रहा है। जयपुर से कोटा, भोपाल जाने वाले रूट पर जयपुर से सवाई माधोपुर के बीच डीजल इंजन से ट्रेन का संचालन हो रहा है। सवाई माधोपुर में जाकर ट्रेन का इंजन बदलकर डीजल की जगह इलेक्ट्रिक लगाया जाता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?