उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी( Kaushambi) में भाजपा विधायक ( BJP MLA ) को तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए बाइकर्स को मुफ्त में एक लीटर पेट्रोल( Free Petrol )बांटना महंगा साबित हो गया। पेट्रोल लेने के लिए मची भगदड़ से स्थिति बेकाबू हो गई। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पेट्रोल भरी हुई सैकड़ों की संख्या में बोतलें हादसे की परवाह किये वगैर आयोजकों जमा कर ली थी। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया।
आसमान पर जाते दामों वाला पेट्रोल जब कार्यकर्ताओं ने जमीन पर देखा तो सब एक ऊपर एक टूट पड़े और छीना झपटी करने लगे।
चायल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक संजय गुप्ता ने रविवार 15 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों की मानें तो तिरंगा यात्रा भीड़ जुटाने के लिए विधायक की तरफ से बाइकर्स को एक-एक लीटर पेट्रोल फ्री ( Free Petrol )में बांटने की व्यवस्था की गई थी। तेल की बोतल लेने के लिए भाजपाई एक दूसरे के के ऊपर गिरने लगे। फ्री में पेट्रोल ( Free Petrol )लेने का जुनून लोगों के सिर पर सवार था और लोग अपनी जान की परवाह तक नहीं कर रहे थे। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि कार्यक्रम स्थल कोखराज थाना क्षेत्र के किड्जी स्कूल कैंपस में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पेट्रोल की एक बोतल को पाने के लिए कई लोगों में छीना झपटी हो रही थी।
भाजपा विधायक ( BJP MLA ) संजय गुप्ता की ओर से पूर्व में ही प्रस्तावित इस तिरंगा यात्रा की तैयारियां महीनों पहले से शुरू कर दी गई थी। स्वाधीनता दिवस के मौके पर करीब 3 बजे भरवारी क़स्बा स्थित किड्जी कालेज परिसर से 40 किलोमीटर लम्बी यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में भीड़ की कमी न हो इसके लिए पेट्रोल बोतलों ( Petrol )में स्टॉक कर रखा गया था। जिनको लेने के लिए कार्यकर्ता अपनी जान पर खेलने के लिए अमादा हो गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?