जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुलगाम ( Kulgam )में आतंकियों ने भाजपा नेता जावेद अहमद डार( Javid Ahmad Dar ) की गोली मार कर हत्या कर दी है।जावेद होमशालिबुग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी थे।आतंकियों की तलाश में इलाके में अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में लगातार भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) से जुड़े स्थानीय कश्मीरी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे है । आतंकी लगातार बीजेपी के नेताओं पर हमले कर दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पांच दिन पहले ही कुछ आतंकियों ने राजौरी जिले में बीजेपी के नेता जसबीर सिंह के घर पर हमला किया था। इस हमले में चार साल के एक बच्चे की भी मौत हुई थी। इस घटना से पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी जवाहिरा की हत्या कर दी गई थी। वहीं जून महीने में दक्षिण कश्मीर के त्राल में बीजेपी के काउंसलर राकेश पंडिता की भी हत्या कर दी गई थी।
कश्मीर भाजपा( BJP ) इकाई ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि कुलगाम ( Kulgam )में जावेद अहमद डार की हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। यह कायरतापूर्ण कृत्य है। जावदे के परिवार के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं।
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने जावेद डार की हत्या पर दुख प्रकट किया। अल्ताफ ने कहा कि आतंकवादी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण और बर्बर कृत्य करार दिया। साथ ही पुलिस से हत्यारों को पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम ( Kulgam )में आतंकियों ने जावेद अहमद की हत्या कर दी, इस हमले की निडरता से निंदा करता हूं। जावेद के परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दो मोर्चों पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसमें पहली साजिश सुरक्षाबलों पर हमले कर घाटी में आतंकी वारदातों को बढ़ाना और भाजपा नेताओं, आम नागरिकों व पंचायत प्रतिनिधियों को निशाना बनाना शामिल है।
इससे पहले बीते सप्ताह सोमवार को आतंकियों ने घात लगाकर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार व उनकी पत्नी जवाहिरा की हत्या कर दी थी। इस हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने पालतू आतंवादियों के माध्यम से कायराना हमला करवाकर कश्मीर को एक बार फिर लहुलूहान करने का काम किया है। पाकिस्तान और आतंकी इंसानियत के कातिल हैं। भाजपा नेताओं का देश हित में बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?