बिहार (Bihar ) के नालंदा ( Nalanda) के बिहारशरीफ शहर में बुधवार को दिनदहाड़े युवती पर एसिड अटैक( Acid Attack )हुआ है,उसकी हालत गंभीर है। पटना रेफर कर दिया गया है। घटना बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र की है। युवती बुधवार दोपहर बहन के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी सर्किट हाउस के पास एक बदमाश ने चेहरे पर जग में रखा एसिड उड़ेल दिया। एसिड शरीर पर गिरते ही युवती जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर लोग जुटे।
सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया- ‘युवती सोहसराय थाना इलाके की है। एसिड फेंकने वाले बदमाश की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
पीड़िता की फुफेरी बहन ने बताया- “दोनों खरीदारी करने बाजार जा रही थी। घर से कुछ दूर पहुंची ही थी कि सर्किट हाउस के पास एक अज्ञात बदमाश आया। वो हम दोनों के आगे आकर खड़ा हो गया। जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक उसने मेरी बहन के ऊपर एसिड फेंक( Acid Attack ) दिया।’तेजाब के छींटे साथ चल रही बहन के साथ एक अन्य युवक पर भी पड़ गये।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लडकियां जब बिहार शरीफ सर्किट हाउस के पास पहुंची तभी पहले से ही मौजूद दो लड़कों ने इन लड़कियों में से एक के ऊपर तेजाब से हमला ( Acid Attack )कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़कों के पास पहले से ही मौजूद बर्तन में तेज़ाब था। इस हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई।
परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और बदमाश की गिरफ्तारी करे। लोगों का कहना- “मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस इसकी जांच करें और बदमाश को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए।’ आरोपित का नाम लखन बताया जा रहा है लेकिन अभी तक उसके खिलाफ अभी तक नामजद प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस युवती का बयान लेने को साथ में पटना गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?