राजस्थान( Rajasthan ) भरतपुर (Bharatpur ) के डीग कुम्हेर कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह( Vishvendra Singh ) और उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अनिरुद्ध ने इस बार अपने पिता की कोर टीम पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इसके लिए अनिरुद्ध सिंह ने भरतपुर (Bharatpur ) एसपी, पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा और डीजी जेल मालिनी अग्रवाल को शिकायती पत्र दी है। अनिरुद्ध सिंह ने परिवाद में एक कोर कमेटी का जिक्र किया है। परिवाद में अनिरुद्ध सिंह ने लिखा है कि… मैं इस पत्र के माध्यम से यह जानकारी देना चाहता हूं कि मेरे पिता डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह की कोर कमेटी के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
मैं और मेरे साथ रहने वाली टीम के लिए खतरा साबित हो सकता है। कृपया इस शिकायत पर संज्ञान लें। अगर मुझे कोई भी शारीरिक क्षति होती है तो उसके जिम्मेदार ये लोग होंगे। यह भी लिखा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी के भी द्वारा धमकियां दी जाती हैं तो उसे पुलिस में शिकायत देनी चाहिए वही मैंने किया है।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा- मैंने भरतपुर (Bharatpur ) एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई, पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा और डीजी जेल मालिनी अग्रवाल को एक परिवाद प्रस्तुत किया है। इसमें बताया कि मेरे पिता की टीम द्वारा काफी समय से मुझे धमकी मिल रही है। मुझे एवं मेरे लोगों को जान का खतरा है। मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे पिता विश्वेन्द्र सिंह होंगे |
यह पहला मामला नहीं है। जब पिता-बेटे दोनों आमने-सामने हुए हैं। इससे पहले भी पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चला था। इसके चलते दोनों के बीच बातचीत भी बंद कर दी थी। इस विवाद को लेकर अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट भी किए थे।राजस्थान में भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में जारी विवाद खत्म होने के स्थान पर बढ़ता जा रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत