जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में कुलगाम ( Kulgam ) के देवसर इलाके में आतंकियों ने अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन ( Ghulam Hussan Lone) की ने गोली मारकर हत्या कर दी । नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शाम को अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन कुलगाम के देवसर स्थित अपने निवास स्थान के बाहर खड़े थे कि अचानक आतंकियों ने उन पर फायरिंग की। इस हमले में गुलाम हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कुछ समय के उपरांत उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। इस आतंकी हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस हमले में हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है।
गुलाम हसन लोन अपनी पार्टी में शामिल होने से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के ब्लाक प्रधान थे। कुछ समय पहले ही वह अपनी पार्टी में शामिल हुए। उन्हें जोनल प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन पर देवदसर में आतंकियों द्वारा किए गए हमले को कायरतापूर्ण करार दिया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि आतंकियों ने इस साल प्रदेश में अब तक पांच भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) नेताओं की हत्या की है। इसी माह नौ अगस्त को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में भाजपा के सरपंच गुलाम रसूल डार तथा उनकी पंच पत्नी जवाहिरा बानू की आतंकियों ने घर में घुस कर हत्या कर दी थी।17 अगस्त को ही कुलगाम ( Kulgam )में आतंकियों ने भाजपा नेता जावेद अहमद डार ( Javid Ahmad Dar ) की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मार्च महीने में बारामुला के सोपोर में हमले में दो पार्षदों की हत्या की गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?