उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के इटावा जिले में जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भारद्वाजपुरा के पास रेलवे ट्रैक फ्रेट कॉरिडोर की डाउनलाइन पर सोमवार की शाम करीब छह बजे गाजियाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी ( Goods Train ) ट्रैक पर पलट गई। हादसे में मालगाड़ी के 17 वैगन क्षतिग्रस्त हो गए।दुर्घटना के बाद फ्रेट कारिडोर पर करीब आधा दर्जन मालगाडिय़ों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया है। मालगाडिय़ों को बलरई, भदान, शिकोहाबाद स्टेशनों पर रोका गया है।
सात डिब्बे ट्रैक से उतर गए। हादसा कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है। मालगाड़ी ( Goods Train) लोहे की पत्तियां व स्लीपर लादकर गाजियाबाद से कानपुर जा रही थी। शाम करीब छह बजे मालगाड़ी संख्या (जेएसएलएस) जैसे ही ग्राम भारद्वाजपुरा में खंभा नंबर 651/23 से 651/52 के बीच से पास हो रही थी, तभी तेज आवाज के साथ वैगन ट्रैक पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गए।
डिब्बे पलटने से डाउन साइड का लगभग आधा किमी से ज्यादा ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी ( Goods Train) के वैगन ट्रैक से काफी दूर जाकर गिरे। जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह, बलरई थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे के बारे में जानकारी की।
एसडीएम जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य भी पहुंचे। घटना को लेकर ट्रेन के लोको पायलट से जानकारी की गई। हालांकि पायलट ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।जहां पर घटना हुई वहां से कुछ मीटर की दूरी पर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग था। बताया गया है कि दोनों रेल मार्ग दो से तीन मीटर के फांसले पर समानांतर चल रहे थे। गनीमत यह रही कि मालगाड़ी के डिब्बे दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर नहीं गए अन्यथा उस ट्रैक पर भी नुकसान हो सकता था।
इससे पहले उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) मे ही 17 अगस्त को बनारस रेलवे स्टेशन से मंडुआडीह की ओर जा रही मालगाड़ी( Goods Train) के इंजन से लगे पांच वैगन पलट गए थे।ट्रैक पर सांड आ जाने की वजह से ये हादसा हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?