लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University ) की ओर से बीएड( B.Ed. ) संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021 को दोपहर दो बजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में लखनऊ के आशु राणा ने टॉप किया। जबकि कुशीनगर के एजाज अहमद दूसरे व गोरखपुर के अजय गौर तीसरे स्थान पर रहे हैं। लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा पहले, उन्नाव की प्रज्ञा गुप्ता दूसरे व गाजियाबाद की कृतिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रही हैं।सहारनपुर की अनमोल चौधरी (अंक -326) और बुलंदशहर की निधि बंसल (अंक -325.6) ने टॉप 5 में जगह बनाई।
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कॉलेजों के बीएड ( B.Ed. )पाठ्यक्रमों में दाखिले के आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 27 अगस्त, 2021 को दोपहर दो बजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में लखनऊ के आशु राणा ने टॉप किया है जबकि लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा अव्वल रही हैं। बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन 06 अगस्त को आयोजित की गई थी
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा में लखनऊ के आशु राणा ने टॉप किया है। जबकि कुशीनगर के एजाज अहमद दूसरे व तीसरे स्थान पर गोरखपुर के अजय गौर रहे हैं। लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा पहले, उन्नाव की प्रज्ञा गुप्ता दूसरे व गाजियाबाद की कृतिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रही हैं।
बीएड ( B.Ed. )संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने जानकारी दी कि शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट के बाद बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करने की तिथि एक सितंबर और शैक्षणिक सत्र 2021 – 2023 के आरंभ की तिथि छह सितंबर 2021 होगी।
गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश बीएड ( UP B.Ed. ) संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदकों में से 90 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा राज्य के 75 जिलों में 1476 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में हुई थी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 5,91,305 में से 5,33,457 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
छात्राओं में टापर और ओवरआल 17वीं रैंक हासिल करने वाली भावना मिश्रा झांसी की रहने वाली हैं। भावना ने बताया कि मेरा हमेशा से लक्ष्य टीचर बनना था। बच्चों को पढ़ाना इतना पसंद है कि मैं छुट्टियों में अपनी कॉलोनी में बच्चों को मुफ्त में पढ़ाया करती थी। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज से बारहवीं पास करने के बाद मैंने बुंदेलखड यूनिवर्सिटी से गणित विषय में बीएससी किया। बता दें कि भावना के पिता राजेंद्र मिश्र मीडियाकर्मी और माता रमा मिश्रा एक गृहणी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?