उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में तेज बुखार से 32 बच्चों समेत 15 दिन में 50 से अधिक मौतौ के बाद बाद जिले के स्कूलों ( Schools ) को फिर से बंद कर दिया गया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतनी बड़ी संख्या हुई मौतौ पर चिंता व्यक्त की है तथा आज फिरोजाबाद पहुंच कर जांच के आदेश दिये है ।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) डीएम के आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 31 अगस्त से छह सितंबर तक बंद रहेंगे। यदि किसी भी विद्यालय ने आदेश की अवेहलना की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह आदेश मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बाद जारी हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिले। अफसरों के साथ बैठक कर बदइंतजामियों पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वह सुदामा नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फिरोजाबाद ( Firozabad ) में बुखार से 32 बच्चों और सात वयस्कों की मौत हुई है। इसकी विस्तृत जांच कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाएगई। उन्होंने बीमारों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल जैन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू का संदिग्ध मामला 18 अगस्त को सामने आया था। जानकारी के अभाव में लोग प्राइवेट उपचार कराते रहे। जानकारी होते ही फ्रेश वार्ड यहां बनाया गया। मेडिकल कॉलेज में तीन मौत हुई है इसमें दो ब्रॉड डेड थे। निजी अस्पताल और घरों में 32 बच्चों व सात वयस्कों की मौत हुई है। मेडिकल एजुकेशन एवं लखनऊ से सर्विलांस की टीम भेजकर जांच करा रहे हैं।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मैनपॉवर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बेहतर उपचार के क्या इंतजाम हो सकते हैं वह किए जाएंगे। मौतों में किस स्तर पर लापरवाही हुई इसकी जमीनी स्तर पर जांच कराके जवाबदेही तय की जाएगी।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद फिरोजाबाद में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस दौरान मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना व अधिकारियों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। pic.twitter.com/OOap8z22o8
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 30, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?