अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में भीषण हिंसा को अंजाम देने वाले तालिबान ( Taliban) की निर्ममता का दौर अभी समाप्त होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका सेना के मददगार एक व्यक्ति को अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर( US Black Hawk helicopter) से लटकाकर फांसी देने और कंधार ( Kandahar ) शहर में घुमाने का एक वीडियो तालिबानी आतंक की कहानी स्पष्ट तौर पर बयां कर रहा है।
अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी पूरी होते ही यहां तालिबान ( Taliban)का तांडव शुरू हो गया है।कई पत्रकारों ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि क्रूर तालिबानी आतंकवादियों ने अमेरिका के एक मददगार को अमेरिका के ही हेलीकॉप्टर से लटकाकर फांसी दी और फिर पूरे शहर में घुमाया। तालिबान ने महीनों चले भीषण हिंसा के दौर के बाद अफगानिस्तान की सत्ता करीब 20 साल बाद फिर से हासिल की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हेलीकॉप्टर भी अमेरिका का ही था, दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान के कांधार का है। इस वीडियो में अमेरिकी सैन्य ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर को उड़ते हुए देखा जा सकता है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानियों को कंधार में गश्त के दौरान एक व्यक्ति पर कुछ शक हुआ। इसे पकड़ा गया और बाद में एक हेलिकॉप्टर से लटकाकर उसे घुमाते रहे। इस दौरान यह व्यक्ति इमारतों से टकराता रहा। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।इस वीडियो को कई पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने शेयर किया है। कई लोगों ने इसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है।
अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि मारा गया व्यक्ति कौन था और उस पर किस तरह के आरोप थे। कुछ खबरों में कहा गया है कि तालिबान ( Taliban)ने लाश को हेलिकॉप्टर से लटकाया। तालिब टाइम्स के नाम से सोशल मीडिया पर एक अकाउंट है। दावा किया जाता है कि यह तालिबान का ही ऑफिशियल अकाउंट है। इसमें घटना की तो कोई जानकारी नहीं दी गई, बहरहाल इतना जरूर कहा गया कि तालिबान इस्लामिक अमीरात की एयरफोर्स कंधार में एयर पेट्रोलिंग कर रही है।
If this is what it looks like… the Taliban hanging somebody from an American Blackhawk… I could vomit. Joe Biden is responsible.
— Liz Wheeler (@Liz_Wheeler) August 30, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?