राजस्थान ( Rajasthan ) के दूर-दराज के गांवों में कोरोना के कारण स्कूलों से दूर हुये बच्चों के लिये अनूठी पहल शुरू की गयी है, यहां ऊंट गाड़ियों पर मोबाइल लाइब्रेरी( Mobile library on Camel cart ) शुरू की गई है।यह प्रदेश की पहली मोबाइल लाइब्रेरी है, जो ऊंट गाड़ी पर शुरू हुई।
जोधपुर ( Jodhpur ) जिले के 30 गांवों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहली बार इस लाइब्रेरी को गुब्बारों और फूलों से सजाकर गांवों तक पहुंचाया गया।गांव में पहुंचने के बाद जब बच्चों को इस बारे में बताया गया तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। चौपाल लगाकर इन बच्चों को किताबों के संसार के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग और रूम टू रीड संस्था के सहयोग से बच्चों को घर पर ही पढ़ने और सीखने के लिए इस मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है।
कोरोना संक्रमण के डर से इन बच्चों के स्कूल बंद हैं, रेगिस्तानी इलाके हैं तो ज्यादा निजी स्कूल भी यहां नहीं हैं। इस वजह से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे थे। बच्चों की इसी समस्या को देखते हुए मोबाइल लाइब्रेरी ( Mobile library on Camel cart ) शुरू की गई है।
ऊंट गाड़ी ( Mobile library on Camel cart )8 सितंबर तक ओसियां कस्बे के गांव में घूमेगी। इसमें करीब 1500 किताब हैं, जिनमें सबसे ज्यादा स्टोरी और ड्राइंग की हैं। इस लाइब्रेरी में एक स्टोरी टेलर भी होगा, जो बच्चों को कहानियां सुनाएगा। देश भर के 9 राज्यों में इस संस्था का अभियान चल रहा है।
यह मोबाइल लाइब्रेरी ( Mobile library) जोधपुर जिले के 30 गांवों के स्कूल में जाएगी। रूम टू रीड कैंपेन के तहत ‘नहीं रुकेंगे नन्हे कदम, घर पर भी सीखेंगे हम’, ‘मैं जहां, सीखना वहां,’ ‘इंडिया गेट्स रीडिंग एट होम’, की थीम रखी गई है। लाइब्रेरी जहां जाती है, वहां यदि टीचर नहीं है तो पैरेंट्स को बच्चों को किताब पढ़कर विषय के बारे में समझाना होता है। यदि आसपास कोई टीचर होता है तो अभिवावक की जगह वह बच्चों को कहानियां पढ़कर सुनाता है और मतलब समझाता है। यह लाइब्रेरी जहां जाती है, वहां के स्कूल में किताबें रखकर आ जाती है। यदि किसी बच्चे को किताब पढ़ना हो तो स्कूल से जारी करा सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?