देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार( senior journalist ) पायनियर ( The Pioneer) के संपादक और राज्य सभा सांसद रहे डॉ चंदन मित्रा ( Dr Chandan Mitra ) का बुधवार देर रात निधन हो गया । वह 65 साल के थे, उनके निधन की जानकारी उनके बेटे कुशन मित्रा ने दी। उन्होंने गुरुवार सुबह एक ट्वीट कर कहा, ” पिताजी का कल देर रात निधन हो गया,वह कुछ समय से बीमार थे ।
राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ( Swapan Dasgupta ) ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त- पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया। हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।’ स्वपन दासगुप्ता ने चंदन मित्रा को याद करते हुए उनके साथ तस्वीर शेयर की है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मित्रा के निधन पर शोक जताते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया।उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘चंदन मित्रा एक उत्कृष्ट पत्रकार थे और सांसद के रूप में उनके कार्यकाल ने उन्हें और ख्याति दी। हिंदी भाषी क्षेत्रों के साथ ही उनके इतिहास की उन्हें गहरी समझ थी। उनके निधन ने भारतीय पत्रकारिता में एक खालीपन छोड़ दिया है। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’
चंदन मित्रा ( Chandan Mitra ) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ” उनको तेज दिमाग और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति,”
मित्रा ( Chandan Mitra )के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा- ‘डॉ. चंदन मित्रा अपने गहन ज्ञान, तेज लेखन और पत्रकारिता और राजनीति में योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।
चंदन मित्रा दो बार राज्यसभा सांसद रहे थे,पहली बार वह अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक राज्यसभा सांसद रहे।फिर भारतीय जनता पार्टी ने 2010 में उन्हें उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाया था। इसके बाद साल 2018 में चंदन मित्रा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) जॉइन कर ली थी।
Since it is already out there; Dad passed away late last night. He had been suffering for a while.
— Kushan Mitra (@kushanmitra) September 2, 2021
Chandan Mitra, editor-politician who had been ailing for some time, passed away late last night, tweeted his son. He was 65. #ChandanMitra https://t.co/gB6SNb078g
— The Pioneer (@TheDailyPioneer) September 2, 2021
I am posting a photograph of Chandan Mitra and me together during a school trip in 1972. Be happy my dear friend wherever you are. Om Shanti pic.twitter.com/58vMvU6Wa9
— Swapan Dasgupta (@swapan55) September 2, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?