ओडिशा ( Odisha ) के भुवनेश्वर में प्रख्यात फर्राटा धावक ( sprinter ) दुती चंद (Dutee Chand) से जबरन वसूली के प्रयास और उनकी अश्लील तस्वीरें प्रकाशित करने की शिकायत पर एक वेब पोर्टल के संपादक सुधांशु शेखर राउत को गिरफ्तार किया गया।
भुबनेश्वर( Bhubaneswar ) पुलिस उपायुक्त यूएस दाश ने शुक्रवार को बताया, संपादक को झारपाड़ा इलाके में उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। राउत पर एथलीट के खिलाफ मानहानि और अश्लील सामग्री प्रकाशित करने का आरोप है।
उन्होंने बताया, आरोपी संपादक से पूछताछ की जा रही है, उसके कार्यालय से कंप्यूटर और अन्य सामग्री भी जब्त की गई हैं। संपादक राउत के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 292-2(अश्वलील सामग्री छापन), 354-ए (महिला को परेशान करने), 506 ( आपराधिक धमकी देने),. 385 (उगाही करने के प्रयास में व्यक्ति को चोट पहुंचाने) और 120-बी (आपराधिक साजिश करने) के तहत केस दर्ज किया गया है।
दुती चंद (Dutee Chand) ने इस पर कहा, “सोशल मीडिया पर मुझे लेकर गलत और अश्लील सामग्री जारी की गई और वेब पोर्टल ने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया जिसके कारण ओलिंपिक में मेरे प्रदर्शन पर असर पड़ा।मुझे नहीं पता कि मैंने इन लोगों का क्या बुरा किया है। दुती चंद ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 में हिस्सा लिया था लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई थीं।
अपनी शिकायत में दुती चंद (Dutee Chand) ने कहा है कि चैनल के सीनियर पत्रकार ने उनसे वो इंटरव्यू न छापने के पैसे मांगे जिसमें उनके परिवार ने कथित तौर पर उनके निजी मुद्दों पर बात की है, दुती चंद ने इसे लेकर कोर्ट का भी रूख किया है और मानहानि का मुकदमा भी दाखिल किया है। उन्होंने इसमें आठ लोगों और एक संस्थान को पार्टी बनाया है जिसमें वेब पोर्टल के संपादक, फेसबुक और गूगल शामिल हैं।भुवनेश्वर में सिविल जज की अदालत ने पोर्टल और संपादक को दुती के खिलाफ गलत खबर चलाने पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत