उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में एक युवा अधिवक्ता ( Advocate )की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। वकील का शव हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर निकले एक रास्ते के पास लगी झाड़ियों में पड़ा मिला। रविवार की सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू की है।
बाराबंकी (Barabanki) एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। मूल रूप से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा पुरवा के रहने वाले कुलदीप रावत (30) पुत्र राम सजीवन रावत शहर कचहरी में अधिवक्ता ( Advocate ) थे।
बाराबंकी (Barabanki) पुलिस की माने तो शनिवार रात लगभग 8:00 बजे कुलदीप के पास एक फोन आया जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी रीता को बताया कि वह क्लाइंट से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद वह घर से निकल गए इस बीच रात भर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
इसके बाद रविवार सुबह उनका शव अयोध्या हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर शुक्लई गांव के पास रास्ते में झाड़ियों में पड़ा मिला। गर्दन कटी हुई थी व शरीर में चोट के निशान थे जिससे उनकी हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात कही जा रही है। वकील का हेलमेट बाइक और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।
घटना के पीछे क्या कारण है पुलिस इन पहलुओं की तलाश कर रहे है। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई शक नहीं जताया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नारे पुरवा मुर्गी फार्म के पास एक युवक का शव मिलने के सम्बन्ध में #barabankipolice अधीक्षक @IPSYAMUNA1 की बाइट –#UPPolice pic.twitter.com/OB64dDgZJs
— Barabanki Police (@Barabankipolice) September 5, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत