गाजियाबाद (Ghaziabad )के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत के बाद हुआ, जिसमें बच्चे व दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिद्वार से गाजियाबाद (Ghaziabad ) आ रहे रास्ते की ओर हुआ है। कार में दो परिवार मौजूद थे जिनमें से चार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आशीष अपने और सोनू के परिवार के साथ अपनी गाड़ी नं DL6CQ8265 Alto K 10 से हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवा कर वापस लौट रहा था तभी रात करीब 1:00 बजे मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड जा रहे ट्रक की ऑल्टो कार से भिड़ंत हो गई। कार में ही एक परिवार के 7 लोग सवार थे, जो कि गाजियाबाद के ही मकनपुर गांव के रहने वाले हैं।
इस सड़क हादसे में आशीष, सोनू, शिल्पी समेत दो बच्चे परी और देवसेना की मृत्यु हो गई। इसके अलावा दो लोग और भी हैं, जिनका गाजियाबाद (Ghaziabad ) के ही सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर भागे ट्रक ड्राइवर को भोजपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इधर हादसे में मौत के बाद सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिवार में इस हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?