हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के सोलन( Solan )जिले में कंडाघाट के समीप देररात पहाड़ी दरकने से कालका- शिमला नेशनल हाईवे बंद हो गया है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। आम लोगों समेत बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। वहीं, सूचना मिलने के बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। हाईवे पर भूस्खलन करीब सवा नौ बजे हुआ। सोलन( Solan )जिले में इसके बाद हाईवे पर शिमला और कालका की तरफ से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
सोलन( Solan ) के एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई है। मार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है।कालका-शिमला एनएच फोरलेन कटिंग से पहाड़ियां कमजोर पड़ गई हैं। हल्की सी बारिश के बाद दरकना शुरू हो जाती है।
उधर, किन्नौर में वांगतू-काफनू संपर्क सड़क तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। भारी भूस्खलन होने से भावावैली की तरफ यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। मार्ग बाधित होने से क्षेत्र की पांच पंचायतों का संपर्क से कट गया है। लोक निर्माण विभाग और जेएसडब्ल्यू प्रबंधन की आधा दर्जन के करीब मशीनें और मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं। मगर रूक-रूककर भूस्खलन होने की वजह से तीसरे दिन भी मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग बाधित होने से भावावैली के कटगांव, यांगपा-1, यांगपा-2, काफनू और क्राबा पंचायत का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। इससे करीब 5 हजार की आबादी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत