सीबीआई की विशेष अदालत ने करनाल में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के महाप्रबंधक रहे चंद्रहास को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई। सजा सुनाने के साथ सीबीआई की अदालत ने चंद्रहास पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
दायर मामला 23 जून 2014 का है। मामले के अनुसार, करनाल में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के जनरल मैनेजर चंद्रहास के घर सीबीआई की टीम ने छापा मारकर उन्हें दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। टीम उन्हें गिरफ्तार करके चंडीगढ़ ले आई थी। वह कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और करनाल जिले के भारत संचार निगम के सबसे बड़े अधिकारी रहे हैं।
सीबीआई की टीम में शामिल दो महिलाओं समेत लगभग दस कर्मियों ने उनके घर में छापा मारा था। सीबीआई की टीम ने आते ही जनरल मैनेजर की कोठी के बाहर से आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था और सारी रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस दौरान सारे घर से बैंक खातों, नकदी व गोल्ड के बारे पूछताछ की गई है। सीबीआई की टीम ने घर की तलाशी ली और महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा 9 लाख रुपये नकद, 12 लाख रुपये के जेवर जब्त किए थे।
सीबीआई ने दो सूटकेसों में कैश, अन्य सामान व दस्तावेज, बैंक की कॉपियां, एक प्रिंटर व लैपटॉप को कब्जे में लेकरबीएसएनएल (BSNL) जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ऑफिसर राम सिंह की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। बीएसएनएल के कनिष्ठ अभियंता (जेई) यशपाल की ओर से सीबीआई को लिखित शिकायत दी गई थी। इसमें उन्होंने जीएम चंद्रहास पर दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। जेई यशपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जीएम उनके खिलाफ चार्जशीट में उन्हें क्लीन चिट देने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सीबीआई ने जीएम को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?