पंजाब (Punjab) के मोहाली में अंतरराष्ट्रीय शूटर नमन वीर सिंह बराड़( Namanveer Singh Brar ) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब पौने चार बजे की है।
नेशनल शूटर नमनवीर बराड़ ने मोहाली स्थित अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या की है। नमनवीर जाने-माने ट्रैप शूटर थे। नमनवीर बराड़ मोहाली के सेक्टर-71 में मकान नंबर -1097 में अपने परिवार के साथ रह रहा था। नमनवीर ने यह खौफनाक कदम सोमवार को उठाया और घर पर ही खुद को गोली से शूट कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
नमन वीर सिंह बराड़ ( Namanveer Singh Brar ) के परिवार ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मटौर थाना पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। 28 साल के बराड़ सेक्टर 71 में रहते थे। बराड़ ट्रैप शूटर थे और इसी साल मार्च में वे दिल्ली निशानेबाजी विश्व कप के न्यूनतम योग्यता स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं 2015 में बराड़ ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के डबल-ट्रैप शूटिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट नमनवीर सिंह ( Namanveer Singh Brar ) ने दूसरी बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में अपनी चुनौती पेश की थी। नमन 2013 में फिनलैंड में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके थे।पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के स्टार शूटर नमनवीर सिंह ने कोरिया के ग्वांग्झू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। नमन ने हरियाणा के अंकुर मित्तल और दिल्ली के अस्गर हुसैन खान के साथ 335 अंक हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
नमन ( Namanveer Singh Brar )ने शूटिंग अपने कॉलेज में ग्रेजुएशन के दूसरे ईयर में शुरू की और वे थोड़े समय में ही एक सफल निशानेबाज बनकर सभी के सामने गए थे। नमन के पिता अरविंदर सिंह बराड़ और मां हरप्रीत कौर बराड़ हमेशा उन्हें शूटिंग के लिए प्रेरित करते रहते थे


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?