चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रविवार, 12 सितंबर, 2021 को देश भर में नीट ( NEET ) – राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ।इसमें देश भर से लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया।लेकिन इस में सफलता के दबाव में घबराये कई प्रतियोगी आत्मघाती कदम उठा अपनी जान गंवा चुके है ।
तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में अरियालुर( Ariyalur ) जिले में नीट( NEET ) की एक और परीक्षार्थी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में फेल होने के डर से आत्महत्या कर ली। यह उसी दिन कि बात है, जब तमिलनाडु विधानसभा ने मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए नीट को समाप्त करने के लिए एक विधेयक को अपनाया था। दरअसल, के कनिमोझी( K Kanimozhi )ने रविवार को नीट यूजी 2021 की परीक्षा तो दी थी, लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं करने को लेकर चिंतित थीं। रिश्तेदार बताते हैं कि कनिमोझी परीक्षा से आने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई और सोमवार की सुबह उन्हें छत से लटका हुआ पाया गया। कनिमोझी परीक्षा को लेकर उदास थी क्योंकि उसे डर था कि वह कक्षा 12वीं की परीक्षा में बहुत अच्छा स्कोर करने के बाद भी डॉक्टर नहीं बन पाएगी।
इससे पहले तमिलनाडु के ही सलेम (SALEM) के रहने वाले एक 19 वर्षीय मेडिकलअभ्यर्थी एसधनुष ने रविवार को NEET 2021 यूजी परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही अपना जीवन समाप्त कर लिया, कथित तौर पर छात्र को परीक्षा में सफल नहीं होने का डर था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक एस धनुष (19)( S Dhanush )सलेम के मेट्टूर के निकट कुझैयूर का निवासी है। वह दो बार पहले नीट परीक्षा के लिए उपस्थित हो चुका है, लेकिन मेडिकल पाठ्यक्रमों प्रवेश पाने में सफल नहीं हो सका। इसलिए, उन्होंने इस साल भी NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जो परीक्षा रविवार, 12 सितंबर को देश भर में विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई। उसे मेचेरी के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थित एक परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। लेकिन, वह परीक्षा में बैठने से पहले ही रिजल्ट को लेकर काफी परेशान था और चिंतित था कि क्या वह सफल होगा या नहीं।रविवार की तड़के धनुष ने खुदकुशी कर ली ।
सबसे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से खबर आयी, नीट ( NEET ) की तैयारी कर रहे आगरा ( AGRA) शहर के कमलानगर में दवा कारोबारी धीरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे आर्यन (Aryan,) ने शुक्रवार 3 सितंबर शाम को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आर्यन नीट ( NEET ) की तैयारी कर रहा था। 12 सितंबर को परीक्षा को लेकर तनाव में चल रहा था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत