राजस्थान ( Rajasthan ) के जैसलमेर( Jaisalmer ) में सोमवार देर शाम 26 वर्षीय नवविवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मौत से पहले युवती ने वीडियो बनाकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही, अपने हाथ पर मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा था।
महिला थाने में ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम मोनिका (26) ने ईश्वराराम की ढाणी स्थित अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जगह को सील कर दिया है। मोनिका के भाई रमेश माली ने पुलिस को मोबाइल की बात बताई।
जैसलमेर( Jaisalmer ) में विवाहिता के भाई रमेश माली ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया कि उसकी बहन मोनिका की शादी 4 महीने पहले दीपचंद माली के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही मोनिका को दहेज के लिए ससुराल वाले ताने देते थे। झगड़ा करते थे। उसने बताया कि मोनिका के जेठ भूराराम, जेठानी भंवरी व जेठानी का भाई प्रताप आए दिन परेशान करते थे। प्रताप भी साथ में ही रहता है। लगातार ताने सुन-सुनकर मोनिका परेशान हो गई थी। इसलिए उसने तंग आकर फांसी लगा ली।
रमेश माली ने बताया कि मरने से पहले उसकी बहन ने एक वीडियो भी बनाया है। उसमें मौत के कारण व जिम्मेदारों के नाम हैं। रमेश ने बताया कि मरने से पहले उसने अपने हाथ पर मोबाइल का पासवर्ड भी लिख दिया था। उसने लिखा था कि मेरी मौत का कारण इस मोबाइल में है। मोबाइल का पासवर्ड भी उसके हाथ पर लिखा था। जैसलमेर( Jaisalmer ) पुलिस मोबाइल व वीडियो की जांच कर रही है।पुलिस ने मोनिका के जेठ भूराराम, जेठानी भंवरी व जेठानी के भाई प्रताप पर 498 ए, 304 बी/ 143 धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?