उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) शहर के सुल्तानपुरा स्थित होटल नारायण पैलेस के मालिक राजू कुशवाहा (45) का शव मंगलवार शाम होटल के बेसमेंट में रस्सी से बने फंदे पर पंखे के कुंडे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। राजू पर कर्ज हो गया था। कर्ज के बोझ से वो परेशान चल रहे थे। उन्होंने तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया है।
आगरा( AGRA) शहर के सुल्तानपुरा के काछीपुरा निवासी राजू कुशवाहा का घर के बराबर में ही नारायण पैलेस होटल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह ही होटल में आ जाते थे। मंगलवार को वह किसी समय बेसमेंट में चले गए। शाम तकरीबन पांच बजे एक कर्मचारी बेसमेंट में आया। उसने राजू का शव फंदे पर लटका देखा। इस पर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजू के परिवार में पत्नी डौली और दो बेटी हैं। एक बेटी दस साल तो दूसरी आठ साल की है। दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं राजू के दो भाई और हैं।आगरा( AGRA) पुलिस का कहना है कि सपा नेता पर कर्ज था, इसके चलते वो परेशान थे। उन्होंने तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। सुसाइड नोट मिला नहीं है। परिजनों से अभी और पूछताछ की जाएगी।परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया है। राजू कुशवाह पूर्व में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उधर, मृतक सपा नेता के परिजनों ने कोई कार्रवाई न चाहने की बात करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई थी। वो शराब पीने लगे थे। मानसिक तनाव के चलते कई बार लोगों से झगड़ा भी हो चुका था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत