मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में खजराना इलाके के गणेश नगर में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की नवविवाहिता ने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। तीन माह पहले ही नैंनसी का विवाह हुआ था एक दिन पहले ही ससुराल से पति के साथ इंदौर आई थी। पति शाम को ऑफिस से घर लौटा, तो घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर (Indore) पुलिस ने बताया कि नैंनसी वर्मा (23) पति विजय के साथ गणेश नगर में किराए के मकान में रहती थी। विजय साॅफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। मंगलवार शाम जब वह घर आया, तो नैंनसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक गेट नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा, तो नैंनसी फंदे पर लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। नवविवाहिता के शव को फंदे से उतारा।घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इन्वेस्टिगेशन के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
साॅफ्टवेयर इंजीनियर विजय वर्मा होशंगाबाद के पिपरिया गांव का रहने वाला है। वह इंदौर में रहकर जॉब करता है। शादी के बाद से ही नैनसी अपने ससुराल वालों के साथ पिपरिया जिला होशंगाबाद में रह रही थी। सोमवार को दोनों इंदौर आए थे,और मंगलवार को उसकी लाश फांसी पर झूलती हुई मिली। वहीं, पुलिस ने दोनों के बीच साथ में रहने को लेकर कहासुनी होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।वहीं परिजनों द्वारा दी गई जानकारी में पता चला है कि पति पत्नी में इससे पहले कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत