मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुरैना ( Morena ) शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद राजश्री होटल के मैनेजर का शव उसी होटल के तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पड़ा मिला है। शव कमरे के पलंग पर पड़ा मिला है। शव के मुंह से झाग निकल रहा है। इसकी वजह से पुलिस अंदाजा लगा रही है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। घटना बुधवार रात साढ़े 10 बजे की है।
मुरैना शहर के स्टेशन रोड स्थित राजश्री होटल में मैनेजर केशव पुत्र प्रभुदयाल शर्मा उम्र 45 साल का शव मिला है। मैनेजर का शव दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 203 में पलंग पर मिला है। करीब 20 वर्षो से इसी होटल में नौकरी कर रहे केशव शर्मा को होटल मालिक ने यह कमरा दे रखा था। बताया गया है कि बुधवार की सुबह 10:00 बजे होटल मैनेजर को आखरी बार इस कमरे से बाहर देखा था। उसके बाद वह कमरे में गए और रात 10:00 बजे तक नहीं निकले। देर रात को होटल कर्मचारी ने खिड़की से झांककर देखा, तब घटना की जानकारी लगी और पुलिस को खबर दी गई।
यहां बता दें, कि मुरैना ( Morena ) शहर का राजश्री एक प्रसिद्ध होटल है, यह रेलवे स्टेशन के पास मुख्य रोड पर बना हुआ है। इसके मैनेजर केशव इस होटल में पिछले 20 सालों से कार्यरत थे। जैसे ही स्टेशन रोड थाने की पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। होटल के स्टाफ ने पुलिस को कमरा दिखाया जहां शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस की माने तो पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला है।
मुरैना ( Morena ) पुलिस को अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि आत्महत्या की वजह क्या है। लोगों की जुबान पर एक ही बात हैै कि मैनेजर केशव इतने लंबे समय से होटल में पदस्थ थे। उनके सामने ऐसी कौन सी समस्या आन पड़ी की उन्हें मौत को मुंह लगाना पड़ा। फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मामला विवेचना में ले लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत