भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli ) ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा एलान किया है। कोहली ने गुरुवार को ट्वीट के जरिये जानकारी देते हुए कहा कि वह आगामी वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली ने एक भावुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सभी साथी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई को भी धन्यवाद दिया और साथ ही खुद को सौभाग्यशाली भी बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर कप्तानी छोड़ने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा में बतौर कप्तान जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। विराट (Virat Kohli ) ने आगे कहा खेल में वर्कलोड एक बड़ी भूमिका अदा करता है। पिछले 8-9 वर्षों में तीनों फॉर्मेट में काफी दवाब बढ़ा है। यहीं नहीं पिछले 5-6 साल में तीनों प्रारूपों में लगातार कप्तानी कर रहा हूं तो मुझे लगता है मैं टेस्ट और वन-डे के लिए पूरी तरह तैयार रहूं। टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान मैंने वो सबकुछ किया जो करना चाहिए था और आगे भी बतौर बल्लेबाज मैं अपना योगदान देता रहूंगा। यह एक कठिन फैसला था लेकिन सबसे सलाह मशविरा कर मैंने यह निर्णय लिया।
उन्होंने लिखा कि निश्चित तौर पर ऐसे फैसले पर आने में वक्त लगता है। टीम लीडरशिप के बेहद जरूरी हिस्से रवि भाई, रोहित और अपने करीबियों से लंबे विचार-विमर्श के बाद मैंने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। मैंने BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह और सभी सिलेक्टर्स से इस बारे में बात की है। कोहली ने लिखा कि मैं अपनी पूरी ताकत के साथ भारतीय क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट टीम की सेवा करता रहूंगा।
मौजूदा समय में भारत के सबसे सफल कप्तान का चयन किया जाए तो कोहली (Virat Kohli ) का नाम महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद तीसरे स्थान पर आता है। धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में ICC के 3 खिताब जीताए। अजहरुद्दीन के कार्यकाल में भारत ने तीन वर्ल्ड कप खेले और कोहली की अगुवाई में टीम अभी तक 3 ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंची है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी की जीत प्रतिशत 53.61 का रहा, जबकि अजहरुद्दीन ने 47.05 प्रतिशत मुकाबले जीते। विराट की बात की जाए तो उनका विनिंग परसेंटेज 63.41 का रहा है। सौरव गांगुली की गिनती भी देश के सफल कप्तानों में की जाती है। दादा का जीत प्रतिशत 49.48 रहा।
?? ❤️ pic.twitter.com/Ds7okjhj9J
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत