राजस्थान ( Rajasthan ) के सवाई माधोपुर( Sawai Madhopur ) के सूरवाल क्षेत्र के बनोठा गांव में पति से झगड़े के बाद एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। गुरुवार दोपहर चारों के शव कुएं से बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि बुधवार शाम पति से किसी बात को लेकर महिला का झगड़ा हो गया था। उसके बाद वह तीनों बच्चों को लेकर चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस ने आशंका जताई कि झगड़े के बाद महिला खेत पर बने कुएं पर चली गई। वहीं उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को निकाल लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुएं में बनोठा गांव की रहने वाली सफेदी (32) और उसके बेटे अजय (9), बेटी गौरी (4) और डेढ़ साल की बच्ची अनुष्का का शव मिला है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सफेदी के ससुर रामनाथा अपने खेत पर गए थे। कुएं में झांककर देखने पर एक बच्चे का शव दिखाई दिया। उसने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे तो कुएं में महिला व तीन बच्चों के शव पड़े मिले। सवाई माधोपुर( Sawai Madhopur )पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला।
सवाई माधोपुर( Sawai Madhopur ) की पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि सफेदी का पति रामखिलाड़ी खेती करता है। बुधवार देर शाम रामखिलाड़ी व सफेदी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ती हुई सफेदी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से चली गई और सुसाइड कर लिया।पुलिस ने बताया कि घटना बनोथा गांव में हुई और शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला का पति चालक है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?