उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय( Veer Bahadur Singh Purvanchal University ) की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अजब-गजब मामला सामने आ रहा है। बीए अंतिम वर्ष का छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख चौंक गया। मार्कशीट में नंबर की जगह कांग्रेस लिखा था। छात्र ने इसकी शिकायत महाविद्यालय में की है।
प्रकरण वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय( Purvanchal University ) से संबद्ध राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ का है। बीए तृतीय वर्ष के छात्र की मार्कशीट में अंकों के स्थान पर कांग्रेस (Congress ) लिखकर आया है। महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष छात्र शुभम तिवारी का कहना है कि रिजल्ट देखने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर गए तो उनके रिजल्ट में अंक की जगह कांग्रेस लिखा मिला। शुक्रवार को महाविद्यालय में जाकर समस्या से अवगत कराया। जिस पर महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय से संपर्क कर जल्द मार्कशीट ठीक कराने की मांग की।
छात्र शुभम तिवारी का कहना है कि रिजल्ट देख वे अचंभित रह गए। दोबारा देखा तो फिर वही गलती दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस संदर्भ में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ( Purvanchal University ) प्रशासन का कहना है कि मार्कशीट में हुई गलती को जल्द सुधार कर रिजल्ट अपडेट कर दिया जाएगा।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति से रिजल्ट को लेकर छात्रों से हुई वार्ता के अनुरूप रिजल्ट नहीं घोषित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को टीडी कॉलेज के गेट पर छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि मंगलवार को वार्ता के दौरान कुलपति ने वादा किया था कि छात्रों की जो भी समस्याएं होंगी उसका समाधान किया जाएगा। लेकिन, परीक्षा समिति ने कुछ समस्याओं का समाधान करने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित छात्रों ने टीडी कॉलेज गेट के सामने कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया।कुछ दिन पहले छात्रों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया था। उस दौरान भी यह आरोप लगाए गए थे कि मूल्यांकन की प्रक्रिया सही नहीं है। छात्रों का आरोप था कि जनरल मार्क्स देकर 30% से अधिक छात्रों को फेल किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?