जयपुर ( Jaipur ) के चाकसू में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग -12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए जा रहे 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाईट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे। सभी बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जयपुर ( Jaipur ) में चाकसू के राष्ट्रीय राजमार्ग पर निमोडिया कट के पास यह सड़क हादसा हुआ है। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में वैन सवार चालक सहित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल 5 परीक्षार्थियों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में विष्णु नागर पुत्र हरि वल्लभनगर निवासी बड़ोद बारां, तेजराज उर्फ राजेंद्र मेघवाल पुत्र रघुनाथ निवासी कसमपुरा अटरू बारां, सत्यनारायण पुत्र छोटू लाल निवासी गोवर्धनपुर सालपुरा बारां, वेद प्रकाश पुत्र बृजमोहन निवासी हनुमंत खेरी गुजरान, सुरेश पुत्र रामगोपाल बेरवा निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा, दिलीप मेहता पुत्र भूपेंद्र मेहता निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा की मौत हो गई।
वहीं नरेंद्र पुत्र रामकरण निवासी छबड़ा बारां, अनिल पुत्र जानकी लाल निवासी गोरधनपुरा कवाई सालपुरा बारां, भगवान नगर पुत्र भवानी शंकर नगर निवासी बारां, हेमराज बैरवा पुत्र पन्नालाल निवासी हनुमंत खेर मुसी गुजरान बारा, जोरावर सिंह पुत्र राम प्रताप भील गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी दिलीप मेहता चला रहा था। इनमें से दो घायलों का इलाज चाकसू और दो का जयपुर ( Jaipur ) के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं गंभीर घायल होने पर भगवान नागर को जयपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने चारों शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। ये सभी बारां से सीकर में परीक्षा देने के लिए रवाना हुए थे। वहीं, चाकसू पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले आई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?