जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar ) में भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force ) ने रविवार को एयर शो किया। इसमें स्काई डाइविंग टीम आकाशगंगा, सूर्यकिरण एरोबैटिक और डिस्प्ले टीम ने डल झील के ऊपर अपने हवाई करतबों का प्रदर्शन किया। यहां पैरामोटर फ्लाइंग भी कार्यक्रम का आकर्षण रहा। यह शो घाटी में 13 साल के बाद हुआ। इसमें वायुसेना के सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा ने भी भाग लिया।इसके बाद सुखोई 30 MKI ने कलाबाजियां दिखाईं ।इस दौरान विमानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
वायुसेना ( Indian Air Force ) के अधिकारियों ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोहों के तहत एयर शो का आयोजन श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन और जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किया है। उन्होंने कहा कि एयर शो का थीम ‘गिव विंग्स टू यॉर ड्रीम’ है। इसका उद्देश्य घाटी के युवाओं को वायुसेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देना है।
यह एयर शो जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कंवेन्शन सेंटर में आयोजित किया गया। इसमें लेफ्टनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, वेस्टर्न एयर कमांड के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बी आर कृष्णा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।विमान के प्रभावशाली युद्धाभ्यास को देखने के लिए 3,000 से अधिक कॉलेज और स्कूली छात्रों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में स्टॉल लगाए गए। छात्रों को भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force ) की उपलब्धियों, बल में रोजगार के अवसरों, भर्ती नियमों और पात्रता मानदंडों से परिचित कराया गया।शो का समापन चिनूक हेवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर के साथ डल झील के पानी के ऊपर से हुआ ।
#AzadiKaAmritMahotsav#IAF ac took to the Skies for an aerial display over Dal Lake in #Srinagar today with a live performance by the #AFBand on ground.
The audience was witness to performances by Su-30MKI, Chinook, Para motor gliders along with #Suryakiran & #Akashganga teams. pic.twitter.com/ewIfsy4fqr
— Indian Air Force (@IAF_MCC) September 26, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?