कन्नड़ टीवी अभिनेत्री सौजन्या ( Kannada television actor Soujanya ) ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव उनके बेंगलुरु( Bengaluru ) स्थित घर से बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसलिए पुलिस दरवाजा तोड़कर फंदे से झूल रहे एक्ट्रेस के शव को बाहर निकाला।
सौजन्या( Soujanya ) ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पैरों पर बने टैटू के निशान से अभिनेत्री की पहचान हुई है। पुलिस ने सौजन्या के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस को मिले नोट में अभिनेत्री ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदीर नहीं ठहराया है। सौजन्या बेंगलुरु के साउथ डिस्ट्रिक्ट के कुंबलगोडु के एक अपार्टमेंट में रहती थीं। उन्होंने सुसाइड नोट में अपने इस फैसले के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी है।
सौजन्या ( Soujanya )के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, “मेरी प्यारी फैमिली, मैं अपने इस कदम के लिए माफी मांग रही हूं।” इस नोट में 27, 28 और 30 सितंबर इन तीन तारीखों का भी जिक्र है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने नोट में डिप्रेशन से पीड़ित होने की बात भी कबूली है।
अभिनत्री की आत्महत्या के बाद अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। वह एक्ट्रेस के परिवार और उनके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में यह जानने की कोशिश कर रही है कि एक्ट्रेस अपनी इस हालत के लिए खुद जिम्मेदार थीं या उन्हें इसके लिए उकासाया गया था।
सौजन्या कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने टीवी के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम किया हैं। कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए यह खबर काफी चौंकाने वाली है। कुछ दिनों पहले ही कन्नड़ इंडस्ट्री की एक और मशहूर अभिनेत्री जयश्री रमैया ने भी सुसाइड किया था।साल की शुरुआत में ‘बिग बॉस कन्नड़’ फेम एक्ट्रेस चैत्र कूटूर ने भी सुसाइड करने का प्रयास किया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत