उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शामली ( Shamli )जनपद में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कैराना( Kairana ) में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। बताया गया कि पूरी फैक्टरी ध्वस्त हो गई है। मलबे से चार शव निकाले गए, जबकि 12 मजदूर घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि अचानक हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद की। वहीं शामली ( Shamli ) पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी मलबे में कुछ और फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
कैराना ( Kairana ) के जंगल में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे भीषण विस्फोट हो गया। जिससे पूरी फैक्टरी जमीदोंज हो गई। मलबे में दबने से चार मजूदरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है।
शामली ( Shamli ) के कैराना ( Kairana ) के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरी फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके की आवाज से दूर-दराज तक के लोग भी दहल गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?