राजस्थान ( Rajasthan ) के बाड़मेर (Barmer ) जिले के बायतु थानान्तर्गत रामसरिया गांव में विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले विवाहिता ने अपने पति को फोन और मैसेज किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बाड़मेर (Barmer ) जिले की पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच विवाहिता हेवीदेवी (25) पत्नी मिश्राराम ने बेटे दक्षित (3) कल्पना (1) के साथ ढाणी से कुछ ही दूरी पर पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। टांका गहरा और पानी ज्यादा होने के कारण डूबने से मां और मासूमों की मौत हो गई। आत्महत्या करने से पहले मृतका ने अपने पति मिश्राराम को फोन किया था। मिश्राराम फोन नहीं उठा पाया था। तब विवाहिता ने मैसेज किया था कि अपना साथ इतना ही है, मैं बच्चों के साथ आत्महत्या कर रही हूं।
मृतका का पति गुजरात में मजदूरी करता है और शनिवार को भी गुजरात में ही था। अंतिम बार करीब एक माह पूर्व ही गांव से गुजरात गया था। जब उसकी पत्नी ने फोन किया, वह सो रहा था इस वजह से न तो मैसेज देख पाया और न ही फोन उठा पाया। जब नींद से उठा तक उसने अपने भाई रमेश को फोन किया और रमेश ने अपनी भाभी को फोन भी किया, लेकिन उठाया नहीं गया। तब उसने पैरों के निशान देखकर वह टांके पर पहुंचा। वहां टांके के बाहर ही मोाबाइल पड़ा था।
बाड़मेर (Barmer ) पुलिसने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पर जाकर मौका देखा और टांका करीब 20 फीट गहरा है। मृतका के ससुराल वाले पीहर पक्ष का आने का इंतजार कर रहे है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत