हरिद्वार (Haridwar ) स्थित पतंजलि ( Patanjali ) के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी वेदाग्या ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वे 2018 से यहां अध्यापन करा रही थीं। साथ ही खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।पुलिस को मौके मिले सुसाइड नोट में जीवन से मोहभंग होने का जिक्र है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 24 वर्षीय यह साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है और वह 2018 से पतंजलि योगपीठ ( Patanjali Yogpeeth ) की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसके साथ ही वह खुद भी पढ़ाती थी।
जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ ( Patanjali Yogpeeth )की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वेदाग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है जो बहुत क्लियर नहीं है, उसमें भक्ति की बात लिखी है गई है, ईश्वर में लीन होने की बात भी है। इस आत्महत्या के बारे में युवती के परिजनों को बता दिया गया है।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी सेमलिया तहसील हलोदा, मंदसौर मध्य प्रदेश की निवासी थीं। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ ( Patanjali Yogpeeth )की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी वेदाग्या साल 2018 से अध्यापन करा रही थी। साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कन्या गुरुकुलम की छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली।घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?